{"_id":"5d7f2f5d8ebc3e014f25d670","slug":"national-president-of-bjp-mahila-morcha-modi-government-did-justice-to-muslim-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः विजया रहाटकर बोलीं- मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के साथ किया न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः विजया रहाटकर बोलीं- मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के साथ किया न्याय
Mon, 16 Sep 2019 12:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक बिल पारित करवाकर देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार देने के साथ ही उनके साथ न्याय किया है। जम्मू के कुंजवानी में रविवार को मोर्चा की ओर से आयोजित महिला स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित करते हुए रहाटकर ने कहा कि तीन तलाक बिल को पारित करवाना और अनुच्छेद 370 को हटाकर मोदी सरकार ने देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल पारित होने से मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित किया कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के एजेंडे पर काम कर रही है। रहाटकर ने कहा कि 2017 से ही तीन तलाक बिल पर मोदी सरकार के कदम का विपक्ष विरोध कर रहा था और इस मामले में आखिरकार मोदी सरकार ने जीत हासिल कर मुस्लिम महिलाओं के सपने को साकार करने का काम किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सूद ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने ऐसी मुस्लिम महिलाओं को सलाम करता है जो विपरीत परिस्थितियों में भी महिलाओं के अधिकारों के लिए डटी रहीं। मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रजनी सेठी ने कहा कि जिस दिन तीन तलाक बिल पारित हुआ पूरे देश की महिलाओं के लिए वह ऐतिहासिक दिन था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि मोदी सरकार ने अमानवीय मध्यकालीन परंपरा को डस्टबिन में डालकर मुस्लिम महिलाओं से न्याय करने का काम किया है। भारत की संसद ने ऐतिहासिक गलतियों को दुरुस्त कर मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार मुहैया करवाया है। पूर्व राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने कहा मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण का काम मोदी सरकार ने कर दिखाया है।