फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Investigation Agency conducted a raid at Tral residence of DSP Davinder Singh

आतंकियों संग गिरफ्तार डीएसपी मामलाः एनआईए ने दविंदर के घर पर मारा छापा, कार्रवाई जारी

Mon, 03 Feb 2020 11:40 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 Feb 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
National Investigation Agency conducted a raid at Tral residence of DSP Davinder Singh
आतंकियों संग गिरफ्तार डीएसपी मामला - फोटो : अमर उजाला

हिजबुल कमांडर नवीद बाबा के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आज यानी कि सोमवार सुबह त्राल इलाके में दविंदर सिंह के निवास पर छापा मारा है। इसके साथ ही एनआईए दो अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है। जिसमें शोपियां में आतंकियों के मददगार फारूक अहमद का ठिकाना शामिल है। इससे पहले रविवार को इस मामले में ही एनआईए ने घाटी में पांच स्थानों पर छापे मारे थे। जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। बरामद दस्तावेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

11 जनवरी को डीएसपी को नवीद बाबा को घाटी से बाहर ले जाते समय दो अन्य आतंकियों रफी अहमद राथर व इरफान शफी मीर के साथ काजीगुंड के पास गिरफ्तार किया गया था। रफी और इरफान खुद के वकील होने का दावा कर रहे थे।

विज्ञापन

 

पकड़े गए आतंकियों व डीएसपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर छापामारी के लिए कई टीमें बनाई गईं हैं। रविवार सुबह इन टीमों ने कुलगाम और शोपियां में एक साथ छापा मारा। गिरफ्तार आतंकी रफी अहमद राथर के जैनापोरा में घर पर तलाशी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीम ने लश्कर आतंकी आदिल हुसैन व सरपंच तारिक अहमद मीर के घर के साथ ही मलडेरा में कुछ ओजीडब्ल्यू के घर भी खंगाले। सूत्रों ने बताया कि एनआईए टीम ने शोपियां जिले के मानिहाल, बटपोरा, मलडेरा, नाजनीनपोरा-गनपोरा व दाहरू गांव में छापा डाला।
 

एनआईए की 20 सदस्यीय एक अन्य टीम शनिवार को श्रीनगर पहुंची थी। इससे पहले एनआईए के डीजी ने भी जम्मू पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी हासिल की थी। उन्होंने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात करने के बाद उन्हें जांच और पूछताछ में मिली जानकारी के बारे में भी बताया था।
 

नवीद बाबा के भाई सैयद इरफान अहमद को 23 जनवरी को पंजाब से लाकर गिरफ्तार किया गया था। नवीद लगातार अपने भाई के संपर्क में था। उसने कश्मीर की ठंड से बचने के लिए चंडीगढ़ में रहने की जगह तलाशने को कहा था। वाहन चला रहे इरफान शफी मीर की गिरफ्तारी एनआईए के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहा है। वह भारतीय पासपोर्ट पर पड़ोसी देश पांच बार जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed