फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National highway closed for 14 Hours due to Landslide in the battery chashma , jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: बैटरी चश्मा में पस्सियां गिरने पर 14 घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

Sun, 26 May 2019 04:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 May 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
National highway closed for 14 Hours due to Landslide in the battery chashma , jammu and Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में पस्सियां गिरने पर शनिवार को करीब 14 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन व उधमपुर में सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। घंटों के इंतजार के बाद शाम छह बजे राजमार्ग खुला और सबसे पहले रामबन के आसपास फंसे वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी अनुसार रामबन में शुक्रवार को पूरी रात तेज बारिश होती रही और बारिश के दौरान ही शनिवार तड़के करीब चार बजे अचानक ही रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने के बाद रामबन में राजमार्ग पर घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। राजमार्ग के बंद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उधमपुर से भी घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं नेशनल हाईवे अथारिटी ने सुबह बारिश बंद होने के बाद राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। राजमार्ग के बंद होने पर उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सुबह से शाम तक रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मौसम साफ होने पर जब धूप तेज हुई तो जखैनी व भारत नगर में रोके गए वाहनों में सवार यात्री गर्मी से परेशान हो गए और वाहनों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सभी दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। रोके गए स्थान पर पीने का पानी व शौचालय की सुविधा न होने के कारण दिन भर यात्रियों व चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे नेशनल हाईवे अथारिटी को राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले रामबन में फंसे वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। जब वाहनों का चलना शुरू हुआ तो देखते ही देखते जाम की स्थिति पैदा हो गई और जाम लगने पर फिर से यातायात व्यवस्था खराब हो गई। उधमपुर से देर शाम तक पुलिस ने रोके गए वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed