फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national hghiway

हाईवे पर जाम से गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंचे यात्री

विज्ञापन
national hghiway
चिनैनी में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर लगा जाम। - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी से उधमपुर के बीच जहां जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं चिनैनी-नाशरी टनल के पास भी जाम के कारण यात्री टनल से घंटों नहीं आ जा पाए। इस कारण कई यात्री लंबा मार्ग पटनीटाप से होकर बटोत आ जा पाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हाईवे पर कुछ स्थानों पर वाहनों के खराब होने और कई वाहनों के ओवरटेक करने से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसे सामान्य होने में घंटों का वक्त लग गया। दोपहर बाद चिनैनी से उधमपुर के बीच मार्ग पूरी तरह सामान्य हो पाया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही आरंभ हो पाई। हाईवे पर जाम के कारण चिनैनी से उधमपुर चलने वाले यात्री वाहन भी सुबह से चले और दोपहर के समय अपनी मंजिल तक पहुंच पाए, जिन्हें भी एक घंटे का सफर करने में पांच से छह घंटे का वक्त लगा। ऐसे में गाड़ी में सफर कर रहे यात्री भी परेशान दिखे और उन्हें काफी परेशानी हुई, जबकि जाम में एंबुलेंस भी फंसी, जिसमें सवार मरीज पीड़ा से कराह रहा था। लोगों ने कहा कि जाम की समस्या क्यों उत्पन्न हुई कुछ कारण पता नहीं चल पाया। दोपहर बाद जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत पाई और यातायात विभाग से मांग की कि हाईवे पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आम यात्री परेशान न हो ।
विज्ञापन

--------
पटनीटाप जाने वाले सैलानी हुए परेशान
हाईवे पर जाम के कारण श्री माता वैष्णो देवी श्रद्धालु जोकि पटनीटाप में जा रहे थे या फिर जम्मू से आने वाले सैलानी उन्हें भी दिक्कतें हुई, शनिवार को कई सैलानी जोकि पटनीटाप में बर्फ देखने जा रहे थे वह जाम के कारण वापस लौट गए तो कुछ यात्री ऐसे जिनकी बुकिंग थी उन्हें घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा । इस जाम के कारण कई यात्रियों की ट्रेनें थीं जो भी काफी जद्दोजहद कर निकले और कहीं जाकर रेलवे स्टेशन पहुंच पाए। चिनैनी से कुछ यात्री जोकि ट्रेन का सफर कर जाना चाहते थे, उन्होंने बताया कि काफी जगह खुद उतरकर जाम खुलवाना पड़ा, जिसके बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंच पाए । भी जाम के कारण परेशानी हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed