फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Cooperative Festival

Jammu News: राष्ट्रीय सहकारी महोत्सव की धूम, उत्कृष्ट सोसायटियां सम्मानित

विज्ञापन
National Cooperative Festival
सहकारिता सप्ताह का समापन अवसर पर उप​स्थित मुख्य अति​थि व अन्य। सूचना विभाग
सहकार से समृद्धि के संकल्प के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कृषि निदेशालय के किसान केंद्र में सोमवार को सहकारिता सप्ताह के 7वें दिन राष्ट्रीय सहकारी महोत्सव मनाया गया। सहकार से समृद्धि सोच को समर्पित समारोह में जम्मू-कश्मीर में सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया। समारोह में सहकारिता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली उत्कृष्ट सहकारी समितियों और हितधारकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि पधारे सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार बाल कृष्ण ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सहकारिता सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने आत्मनिर्भरता के लिए संस्थानों में पारदर्शिता, नवाचार और पेशेवर प्रबंधन अपनाने पर जोर दिया। कृषि निदेशक अनिल गुप्ता ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि के सतत विकास के लिए पैक्स और एफपीओ का समन्वय बेहद जरूरी है। कृषि निदेशक अनिल गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सहकारिता सप्ताह की नोडल अधिकारी व संयुक्त रजिस्ट्रार प्रीति शर्मा ने सात दिनों की गतिविधियों की रिपोर्ट साझा की। मौके पर जेकेडीसीएफ के चेयरमैन विक्रांत डोगरा और जेकेएमपीसीएल के एमडी मुश्ताक अहमद सहित डेयरी और पैक्स समितियों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed