फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference will bring all political parties and common people on one platform

सभी राजनीतिक दलों और आम लोगों को एक मंच पर लाएगी नेशनल कांफ्रेंस, पार्टी ने लिया ये निर्णय

Sun, 30 Aug 2020 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
National Conference will bring all political parties and common people on one platform
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस सभी राजनीतिक दलों और आम लोगों को एक मंच पर लाएगी। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को अधिकृत करते हुए गुपकार घोषणा का दायरा बढ़ाने का फैसला किया गया। साथ ही जम्मू, कश्मीर व लद्दाख में इसके लिए मुहिम शुरू करने का भी निर्णय किया गया। आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों का रोडमैप भी तैयार किया गया। अनुच्छेद 370 हटने के लगभग साल भर बाद हुई पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की पहली बैठक में शनिवार को राज्य के सियासी हालात तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


श्रीनगर के पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में पीएसी की बैठक सुबह फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में आने वाले दिनों के लिए पार्टी द्वारा रोड मैप तैयार किया गया। इसके तहत जनपहुंच कार्यक्रम शुरू करते हुए घर-घर तक पहुंचने का फैसला किया गया। साथ ही तय किया गया कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख सभी को उसका हक मिलेगा। किसी के भी हक पर कोई दूसरा डाका नहीं डालेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा गुपकार घोषणा को और मजबूत करने पर भी विचार किया गया। तय किया गया कि सभी राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी के ग्रुप को एक साथ लेकर  जम्मू-कश्मीर के लोगों से छीने गए सांविधानिक अधिकार की वापसी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जम्मू, चिनाब और पीर पंजाल क्षेत्रों के साथ ही लद्दाख में पार्टी की गतिविधियों को और बढ़ाने का फैसला किया गया। इस दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि कृषि, बागवानी, पर्यटन, उद्योग-धंधे व हैंडीक्राफ्ट सेक्टर का बुरा हाल है। प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है।


गुपकार आवास पर मिल चुके थे नेताओं से
पिछले सप्ताह फारूक अब्दुल्ला ने गुपकार स्थित आवास पर तीन दिनों में पार्टी के विभिन्न नेताओं के साथ मुलाकात की थी। उन्होंने उन नेताओं से मुलाकात की जिन्हें पिछले एक साल से हिरासत में रखा गया था और पार्टी ने उनकी हिरासत को अदालत में चुनौती दी थी। हालांकि, सरकार ने अदालत में कहा था कि उन नेताओं को हिरासत में नहीं रखा गया था और वे कहीं भी जाने के लिए आजाद थे। माना जा रहा है कि फारूक ने सरकार के दावों की सत्यता का पता लगाने के लिए नेताओं को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed