{"_id":"60eb1e8c1358533c72755aac","slug":"national-conference-president-reservation-for-women-in-jammu-and-kashmir-legislative-assembly-said-it-is-the-need-of-the-hour-to-do-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महिलाओं को मिले आरक्षण, कहा ऐसा करना समय की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महिलाओं को मिले आरक्षण, कहा ऐसा करना समय की जरूरत
Sun, 11 Jul 2021 10:08 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:08 PM IST
सार
शेर-ए-कश्मीर भवन में बेगम शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को दी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने पर बल दिया है। शेर ए कश्मीर भवन में रविवार को मदर ए मेहरबान बेगम शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राणा ने कहा कि बेगम साहिबा ने जीवन भर महिलाओं व समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकायों और पंचायतों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण को लागू करवाया था। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिया जाना समय की जरूरत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले में मिला एक अन्य सुराग, हमले में प्रेशर फ्यूज का हुआ था इस्तेमाल
विज्ञापन
इस अवसर पर नेकां के एसटी, ओबीसी सेल के चेयरमैन बाबू रामपाल व महिला इकाई की अध्यक्ष सतवंत कौर डोगरा ने भी मदर ए मेहरबान को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में विजय लक्ष्मी दत्ता, विजय लोचन, रीता गुप्ता, स्वर्ण लता, प्रदीप बाली, दलजीत शर्मा, अशोक डोगरा, नार सिंह, ठाकुर यशवर्धन सिंह, पिंकी भट आदि भी मौजूद रहे।