फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National conference committed for honor of Jammu Kashmir people said Devendra Singh Rana

जम्मू-कश्मीर के लोगों के सम्मान के लिए नेशनल कांफ्रेंस प्रतिबद्धः देवेंद्र सिंह राणा

Fri, 10 Jan 2020 05:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Jan 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
National conference committed for honor of Jammu Kashmir people said Devendra Singh Rana
देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : सोशल मीडिया

नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की गरिमा और सम्मान के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर उनकी आवाज बुलंद करती रही है। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने हमेशा धर्मनिरपेक्षता का आदर किया है।

विज्ञापन


पार्टी अपने सिद्धांतों पर समाज को धर्म के नाम पर बांटने वाले तत्वों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में शुक्रवार को पार्टी की संभागीय स्तरीय हुई बैठक में जम्मू-कश्मीर से जुड़े ज्वलंत मुद्दों और मांगों पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


राणा ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के रोजगार के मुद्दे को उठाया। उच्चतम न्यायालय में हाल ही में केंद्रीय स्तरीय पदों को निकालने का विरोध किया गया। स्थानीय लोगों के जमीन के अधिकारों और नौकरियों में भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बहाल की जाए मोबाइल इंटरनेट सेवा

उन्होंने सरकार से विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थानीय युवाओं की भर्तियां करने पर जोर दिया। बॉर्डर, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों में विशेष भर्तियां आयोजित की जाएं। इसके अलावा सिविल सर्विस परीक्षाओं में आयु पर राहत देने की मांग की गई।

राणा ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख राजनेताओं को हिरासत और नजरबंद रखने का विरोध किया गया। इसके साथ पार्टी अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला पर पीएसए बढ़ाने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रमुख नेताओं ने जम्मू-कश्मीर और देश के लिए सराहनीय योगदान दिया है।

उन्होंने सभी नेताओं को रिहा करके राजनीतिक गतिविधियां बहाल करने पर जोर दिया। जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा को बहाल किया जाए। असम और उत्तर प्रदेश में माहौल खराब होने के बावजूद दो से तीन दिन में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed