फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Award to three Panchayats of Jammu Kashmir for excellent work, felicitation ceremony in New Delhi

Jammu Kashmir : उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार, सम्मान समारोह आज दिल्ली में

Mon, 17 Apr 2023 02:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
National Award to three Panchayats of Jammu Kashmir for excellent work, felicitation ceremony in New Delhi
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली में आज  प्रदेश की तीन पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के ग्रामीण एवं पंचायत राज विभाग के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि पुरस्कार ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन


पांच दिवसीय राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह में यह प्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले की पंचायत सीरा ए, कुपवाड़ा जिले की पंचायत फलमर्ग और बारामुला जिले की पंचायत फतेहपोरा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पंचायत निदेशक खालिद मजीद के अनुसार राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने जा रहीं पंचायतों के सरपंचों समेत 18 पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के 25 अधिकारी नई दिल्ली में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 से 21 अप्रैल तक राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह में यह प्रतिनिधि व अधिकारी पुरस्कार समारोह के अलावा पंचायतों में आजीविका में बढ़ोतरी और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, बाल मैत्री, महिला मैत्री पंचायत पर राष्ट्रीय सम्मेलन, सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास प्रयासों पर राष्ट्रीय सम्मेलन में ही हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed