{"_id":"6421f9ae225bc47e8400cc54","slug":"nasha-mukt-bharat-samba-news-c-10-1-78502-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वॉरियर क्लब ने 31 रनों से जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वॉरियर क्लब ने 31 रनों से जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
पुलिस की ओर से करवाई गई क्रिकेट प्रतियोगिता में पुराना पिंड क्लब को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। तमाला क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले के मौके पर एसएसपी जम्मू चंदन कोहली विशेष तौर पर मौजूद थे। फाइनल मुकाबला वॉरियर क्रिकेट क्लब और पुराना पिंड क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें वॉरियर्स क्लब ने 31 रनों से जीत हासिल की।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर क्लब ने 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुराना पिंड क्लब की सारी टीम 104 रनों पर ही सिमट गई, और वॉरियर्स क्लब ने 31 रनों से फाइनल मुकाबला जीत लिया। निर्णायक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर नीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वॉरियर क्लब की ओर से उन्होंने 57 रन बनाए। वहीं, मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब शंकर सिंह के नाम रहा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस लोगों के साथ मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। ज्यादातर कार्यक्रम नशे के प्रति युवाओं को सचेत करने के लिए करवाए जा रहे हैं। उसी के तहत 10 दिन की क्रिकेट प्रतियोगिता रखी गई थी। मौके पर एसपी हेडक्वार्टर रमनीश गुप्ता, एसडीपीओ आरएस पुरा सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अरनिया दीपक सिंह कटोच, चौकी इंचार्ज तरेवा सुनील सिंह, नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी, ईओ जोधराज, बीडीसी सदस्य तरसेम सिंह, आदि मौजूद थे।