{"_id":"5da43cc48ebc3e93d62b164d","slug":"naseeruddin-chishti-said-we-met-locals-and-none-of-the-locals-complained-of-human-rights-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों के लिए भारत बहुत अच्छा देश, इमरान चीन में लड़ाई लड़ें : नसीरुद्दीन चिश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों के लिए भारत बहुत अच्छा देश, इमरान चीन में लड़ाई लड़ें : नसीरुद्दीन चिश्ती
Mon, 14 Oct 2019 02:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
नसीरुद्दीन चिश्ती
- फोटो : ani
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने पहुंचे सूफी प्रतिनिधिमंडल की ओर से घाटी को लेकर कई बड़ी और अहम बातें कही गईं हैं। सूफी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि घाटी में मानवाधिकार के उल्लंघन की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने कई स्थानीय लोगों से बातचीत की और जानकारी भी ली, लेकिन सभी ने मानवाधिकार के उल्लंघन की बात को सिरे से खारिज कर दिया। बता दें कि अजमेर शरीफ दरगाह के नसीरुद्दीन चिश्ती की अध्यक्षता में अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशी परिषद का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय यात्रा पर था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घाटी को लेकर पाकिस्तान झूठ फैला रहा है। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के जिहाद के लिए आह्वान को शर्मनाक करार दिया। इसके साथ ही इमरान खान को नसीहत देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान की दिलचस्पी है तो उसे चीन और फिलिस्तीन में जाकर लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत मुसलमानों के लिए सबसे अच्छा देश है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही लगातार पाकिस्तान दुनिया के सामने यह झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है कि कश्मीर के लोगों के ऊपर भारत में अत्याचार हो रहा है।
Naseeruddin Chishti, part of Sufi delegation visiting J&K,in Srinagar: We met locals and none of the locals complained of human rights violations.Pakistani propaganda is false,yes basic services like phone were restricted but when big step is taken,such directions are issued pic.twitter.com/PTGUc9bQm4— ANI (@ANI) October 14, 2019