फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narco Terrorism: SIA raids in five districts of Kashmir Valley action continues

Narco Terrorism: कश्मीर घाटी के पांच जिलों में SIA का छापा, नार्को आतंकवाद मामले में की गई कार्रवाई

Tue, 21 Feb 2023 11:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 11:42 AM IST
सार

एसआईए ने बारामूला, अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम और सोपोर जिलों में रेड की है। बताया जा रहा है कि नार्को टेररिज्म के मामले में ये कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Narco Terrorism: SIA raids in five districts of Kashmir Valley action continues
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कश्मीर घाटी के पांच जिलों में मंगलवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने रेड की है। एजेंसी की टीमें पांच अलग-अलग जगहों पर स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि नार्को टेररिज्म के मामले में ये कार्रवाई की जा रही है। बारामूला, अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम और सोपोर जिलों में तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


एसआईयू ने अवंतिपोरा में दो अलग-अलग जगहों पर दी दबिश

इससे पहले सोमवार को आतंकवादी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में विशेष जांच इकाई (एसआईयू) अवंतीपोरा ने त्राल में दो जगहों पर दबिश दी और दो घरों की तलाशी ली। ये घर संदिग्ध जमशेद अहमद भट निवासी सतुरा त्राल और समीर अहमद मोहन निवासी शायराबाद त्राल के हैं। इस संबंध में थाना त्राल में केस दर्ज है।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक तलाशी के दौरान उचित एसओपी का पालन किया गया और प्रासंगिक जानकारी एकत्र की गई। अधिकारी के अनुसार एसआईयू अवंतीपोरा द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि यह तलाशी अन्य आतंकी अपराधों में उनकी संलिप्तता के अधिक सबूत एकत्र करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed