फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   narco terror Module

Jammu News: कुपवाड़ा के करनाह में नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
narco terror Module
- आरोपियों से आधा किलो हेरोइन, पांच किलो विस्फोटक, तीन पिस्टल और गोलियां बरामद
विज्ञापन


- शफीक अहमद शेख, तारिक अहमद मलिक और परवेज अहमद पठान हैं पकड़े गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा के करनाह में सुरक्षाबलों ने नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को एक विशिष्ट इनपुट मिला, जिससे पता चला कि एक नशा तस्कर हेरोइन के लिए खरीदार ढूंढने की कोशिश कर रहा था। इसके आधार पर करनाह में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शफीक अहमद शेख निवासी करनाह और तारिक अहमद मलिक निवासी बागबल्ला के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपियों से कड़ी पूछताछ और जांच के बाद साधपुरा निवासी परवेज अहमद पठान के पास तीन पिस्टल की मौजूदगी का खुलासा हुआ। तत्काल पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर परवेज को काबू कर लिया। उसके कब्जे से तीन पिस्तौल, 76 राउंड, छह पिस्टल मैगजीन और पांच किलो का विस्फोटक बरामद किया गया।
विज्ञापन

------
पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी
कुछ और भी की गिरफ्तारी संभव
पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ करनाह पुलिस थाने में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से नशे के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed