फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nanak nagar, theft case

Jammu News: मंदिर में किए दर्शन, फिर घर में लगा गया सेंध

विज्ञापन
nanak nagar, theft case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। नानक नगर के सेक्टर 14 में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोर पहले मंदिर में दर्शन करने जाता है और फिर किसी घर में सेंधमारी करता है। अब तक एक ही घर में दो बार चोरी कर चुका है। पहली वारदात 20 अप्रैल की है, जिसमें चार हजार रुपये के साथ 20 से 25 हजार के तीन मोबाइल चोरी हुए हैं। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि उनका रेलवे स्टेशन में ढाबा है। घर में चोरी की शिकायत गांधी नगर थाना में दी गई, लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण चोर दूसरी बार वारदात कर गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि चोर पहले मंदिर जाता है, फिर पीड़ित के घर देर रात तीन बजे पहुंचता है। इसके बाद सामान लेकर निकल जाता है। इस बार 30 हजार रुपये और 30 हजार का मोबाइल फोन चोरी हुआ। पवन कुमार के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के बाद कुछ नहीं किया। वहीं, गांधी नगर थाना के एसएचओ पंकज ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed