फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Naib Tehsildar will also issue Domicile certificate to PRC holders

पीआरसी धारकों को नायब तहसीलदार भी जारी करेंगे डोमिसाइल प्रमाणपत्र

विज्ञापन
Naib Tehsildar will also issue Domicile certificate to PRC holders
जम्मू। डोमिसाइल प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से सरकार ने पीआरसी धारकों व उनके परिवार के सदस्यों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए तहसीलदारों के अलावा नायब तहसीलदारों को भी अधिकृत कर दिया है। राजस्व विभाग की कार्यशैली की समीक्षा करते हुए एलजी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन

उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा और फारूक खान, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, राजस्व विभाग के प्रधान सचिव डॉ. पवन कोतवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में एलजी ने निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक राजस्व विभाग के पास लंबित पड़े डोमिसाइल प्रमाण पत्र जारी करने के सभी आवेदनों को क्लीयर किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पीआरसी धारकों व उनके परिवारों को तेजी से डोमिसाइल प्रमाण पत्र जारी हों, इसके लिए तहसीलदारों के अलावा नायब तहसीलदार भी अधिकृत किए जाएं। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने सभी राजस्व रिकार्ड को डिजिटलीकरण के लिए भी तीस सितंबर की समय सीमा निर्धारित की। उन्होंने डिजिटल भारत भूमि रिकार्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिलों में मई 2021 तक काम पूरा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed