फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagrota, katal batal, bridge probelm

Jammu News: नदी पार, संघर्ष अपार... नगरोटा के कटल बटाल में पांच हजार आबादी को नाव का सहारा

विज्ञापन
nagrota, katal batal, bridge probelm
जम्मू। नगरोटा के कटल बटाल में तवी नदी के उस पार बसे हजारों लोग प्रशासनिक अनदेखी की मार झेल रहे हैं। 26 अगस्त 2025 को आई भीषण बाढ़ में पुल बह गया था। इस पर शो गार्ड, लड़गन, पडारा सहित अन्य गांवों की पांच हजार आबादी निर्भर थी। प्रसिद्ध राजा पद देवता मंदिर के लिए इसी रास्ते से श्रद्धालु जाते थे। 10 महीने से हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोग नाव पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

पुल बहने के बाद से छात्रों, कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं की मुश्किलें लगातार बढ़ी हैं। स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, बाजार और अस्पताल पहुंचने के लिए प्रतिदिन नाव के सहारे तवी नदी पार करनी पड़ रही है। सुबह और शाम नदी किनारे लोगों की भीड़ परेशानी की गवाही देती है। स्थानीयों का कहना है कि बाढ़ के तुरंत बाद उम्मीद थी कि प्रशासन जल्द व्यवस्था करेगा और नए पुल का निर्माण शुरू होगा लेकिन अब तक स्थिति में बड़ा बदलाव नहीं आया है। ग्रामीणों के अनुसार सबसे बड़ी चिंता मानसून को लेकर है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाव का संचालन प्रभावित हो सकता है जिससे पूरे क्षेत्र का संपर्क कटने का खतरा है।
विज्ञापन

----
बच्चों को रोज नाव के सहारे स्कूल भेजना पड़ रहा है। बरसात में सबसे ज्यादा शिक्षा प्रभावित होगा। किश्ती से सुरक्षा में खतरा बना रहेगा।
- चरन दास, शो गार्ड
----
अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है।
- चमेल सिंह, लड़गन
----
काम पर जाने के लिए रोज नदी पार करनी पड़ती है। देर होने से रोजगार प्रभावित होता है। अगर पुल का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो बरसात में परेशानी होगी।
- बबलू कुमार
----
दस महीने से आश्वासन मिल रहे हैं। बरसात सिर पर है लेकिन अभी तक पुल निर्माण को लेकर पहल नजर नहीं आ रही। इस वजह से सैकड़ों परिवारों को मानसून का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलशन कुमार, शो गार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed