फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nagma said: People of Jammu and Kashmir are not happy with the report of the Delimitation Commission

नगमा बोली: परिसीमन आयोग की रिपोर्ट से जम्मू कश्मीर के लोग खुश नहीं, देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटा जा रहा 

Wed, 09 Feb 2022 06:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 06:27 PM IST
सार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नगमा मोरारजी जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने इस दौरान कई नेताओं और लोगों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Nagma said: People of Jammu and Kashmir are not happy with the report of the Delimitation Commission
लोगों ने मुलाकात करती नगमा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नगमा मोरारजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग परिसीमन आयोग की रिपोर्ट से खुश नहीं हैं। कुछ ताकतें देश को सांप्रदायिक आधार पर बांट रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के एक कॉलेज में भगवा धारी पुरुषों के हिजाब पहने लड़की को परेशान करने की भी निंदा की। कहा कि वास्तविक मुद्दों से जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अभिनेत्री से राजनेता बनीं नगमा ने अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में शहीद हुए सात सैन्यकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


पत्रकारों ने उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी इसका विरोध कर रहे हैं। अपने तीन दिवसीय पार्टी कार्यक्रम के पहले दिन उन्होंने सुचेतगढ़ सेक्टर का दौरा कर लोगों से बातचीत की।उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा गरीब विरोधी है।
विज्ञापन


इस राजनीतिक दल का एकमात्र एजेंडा देश को सत्ता में बने रहने के लिए सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना है। उन्होंने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर भाजपा को घेरने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगमा की मौजूदगी में कई महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा विभाजनकारी एजेंडे पर काम कर रही है। आम जनता की समस्याएं बढ़ी हैं। देश में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है।


सरकार बड़े कारपोरेट घरानों का समर्थन कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष पवार ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश में गरीबी, महंगाई और हिंसा बढ़ी है। भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आई और आज तक उनको पूरा नहीं किया गया है। देश में भाजपा को सबक सिखाने के लिए एक बदलाव की जरूरत है। कांग्रेस के संदेश को समाज के सभी वर्ग तक पहुंचाना होगा। जनता को भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed