फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,problem,garbage,jammu news

सूरत-ए हाल : आधे दिन तक नहीं उठ पा रहा शहर से कचरा

विज्ञापन
nagar nigam,problem,garbage,jammu news
जम्मू। शहर में डंपिंग साइट से दोपहर तक कचरा नहीं उठ पा रहा है, इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौजूदा समय में पुराना शहर, विक्रम चौक, बख्शी नगर, मुट्ठी, नरवाल, नानक नगर समेत अन्य इलाकों में कूड़ा उठाने में देरी हो रही है। पुराने शहर में कचरा उठाने के लिए वाहन 11 बजे के बाद ही पहुंच रहे हैं। अन्य इलाकों में भी यही हाल है। कुछ इलाकों में एक बार कचरा उठने के बाद दोबारा वाहन चार से पांच घंटे बाद ही वापस आ रहे हैं। इस कारण कचरा डंपिंग साइट में ही बिखरा रहता है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार उनके पास वाहनों की कमी है।
विज्ञापन

बख्शी नगर में रितेश, मनोज, अशोक, सुनील आदि ने बताया कि कचरा देरी से उठाया जा रहा है, यह सुबह आठ से नौ बजे तक उठ जाना चाहिए। नरवाल की निवासी रोशन, गायत्री और मीना ने बताया कि कचरा डंपिंग साइट पर ही बिखरा रहा है। यह समस्या सर्दी का मौसम शुरू होने से चली आ रही है। पुराना शहर में अधिकांश बाजारों मे सफाई तो सुबह हो जा रही है, लेकिन कचरा देरी से उठ रहा है। जैन बाजार, मोती बाजार समेत अन्य बाजारों में बनाई गई डंपिंग साइट में ही कचरा बिखरा रहता है। कई बार तो इसे उठाने के लिए वाहन दोपहर 12 बजे के बाद ही पहुंच रहे हैं। नगर निगम पहले कचरा सुबह आठ से नौ बजे तक डंपिंग साइट से एकत्रित कर रहा था। मौजूदा समय में कचरा उठाने में काफी देरी हो रही है।
विज्ञापन

-----------
कचरा उठाने के लिए 300 वाहनों की
जरूरत, नगर निगम में 90 ही उपलब्ध
मौजूदा समय में नगर निगम के पास वाहनों की कमी चल रही है। काम चलाने के लिए छोटे बड़े कुल 90 के करीब ही वाहन हैं। नए वाहन खरीदने के लिए योजना बनाई गई थी। अभी तक इस पर काम चल रहा है। नए वाहन अभी तक नहीं मिल पाए हैं। इस कारण भी कचरा उठाने में परेशानी आ रही है। मौजूदा समय में 300 वाहनों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रोजाना 400 मीट्रिक टन
कचरा निकल रहा शहर में
हर रोज शहर से 400 मीट्रिक टन कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इसमें 300 मीट्रिक टन के करीब कचरा ठोस होता है, जबकि 100 मीट्रिक टन कचरा गीला होता है। डंपिंग साइट से ही कचरा एकत्रित किया जाता है।

------
नए वाहन अभी तक नहीं खरीदे गए हैं। इसके लिए कार्रवाई चल रही है। डंपिंग साइट से मौसम खराब रहने के कारण कचरा समय पर नहीं उठाया जा रहा है। मौसम में सुधार होते ही समय पर सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
- हरेंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed