{"_id":"604298bf8ebc3ed82f3cdb57","slug":"nagar-nigam-meeting-jammu-news-jammu-city-news-jmu230654852","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का जनरल हाउस आज संपत्ति कर का मुद्दा गरमाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का जनरल हाउस आज संपत्ति कर का मुद्दा गरमाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम का जनरल हाउस शनिवार को है। इसमें संपत्ति कर के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हो सकती है। जहां भाजपा प्रॉपर्टी टैक्स लगाने की बात कह रही है, वहीं, विपक्षी पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से टैक्स पर बहस होगी और इस पर फैसला लिया जाएगा। नगर निगम टैक्स लगाने के रोड मैप पर काम कर रहा है। संपत्ति कर लगने से नगर निगम को 20 हजार करोड़ से ज्यादा आय प्राप्त होगी।
इसके अलावा कई अन्य मसलों पर चर्चा होगी। बैठक को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्षदों को एजेंडा कॉपी नगर निगम की ओर से जारी कर दी है। पार्षदों से निर्धारित समय पर आने को कहा गया है। मसलों पर सुनवाई 11 बजे से शुरू हो जाएगी। इससे पहले हुई बैठक में हाउस टैक्स लगाने पर भी सहमति बन चुकी है। बीते साल 28 फरवरी को हुए जनरल हाउस में इस मसले पर बहस हुई थी। हाउस टैक्स से 15 हजार करोड़ रुपये आय अर्जित होगी। प्रॉपर्टी हाउस टैक्स लगने के बाद नगर निगम के पास बजट की कमी नहीं रहेगी। अपने स्तर पर काम करवाया जा सकेगा। मौजूदा समय में ग्रांट इन एड के सहारे नगर निगम के काम चल रहे हैं। बजट न मिलने से काम रुक जा रहे हैं।
इसके अलावा माता श्री वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले बाहरी राज्यों के यात्रियों पर भी एंट्री कर लगाया जा सकता है। पहले भी इस मसले पर चर्चा हो चुकी है। अब बहस के बाद एंट्री कर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
--------------------------
इन प्रस्तावों पर होंगे फैसले
- शहर में सफाई व्यवस्था
- सफाई कर्मियों के पद भरना
- वर्दी सुविधा देना
- पार्कों की हालत में सुधार
- नाले-नालियां से मलबा निकालना
- रास्तों में टाइलें बिछाने का काम
- एलईडी लाइटें लगाना
- पार्कों में नए बैंच लगाना
- पार्कों में नए फव्वारे लगाना
----------
जनरल हाउस में कई मसलों पर मंथन किया जाना है। तमाम मसलों को पार्षदों की राय के लिए रखा जाएगा और प्रस्ताव पास कर काम करवाया जाएगा। इसके अलावा शहर के विकास के लिए रखे गए प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू
---------
नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक शनिवार को होगी। बैठक के लिए तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया गया है। इसमें कई अहम मसलों पर मंथन किया जाएगा। इन पर काम करवाया जाएगा।
- टीना महाजन, सचिव, नगर निगम