{"_id":"630d26bba16d8341a126d9d6","slug":"nagar-nigam-jammu-city-news-jmu266940012","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: शहर के हर वार्ड में बनेगा रेहड़ी जोन, पार्षदों से प्रस्ताव देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: शहर के हर वार्ड में बनेगा रेहड़ी जोन, पार्षदों से प्रस्ताव देने की अपील
Tue, 30 Aug 2022 10:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:05 AM IST
सार
अजय गुप्ता ने कहा कि सभी पार्षदों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने वार्डों में रेहड़ी जोन के लिए स्थानों की पहचान कर समिति को बताएं ताकि प्रत्येक वार्ड में आधुनिक रेहड़ी जोन के लिए प्रस्ताव बनाकर सौंपा जा सके।
विज्ञापन
जम्मू में फुटपाथ पर बैठे रेहड़ी वाले (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू शहर के हर वार्ड में रेहड़ी जोन स्थापित किया जाएगा। इस पहल के तहत नगर निगम जम्मू की रेहढ़ी जोन कमेटी के चेयरमैन और सदस्यों ने सोमवार को चार वार्ड का दौरा स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में रेहड़ी जोन बनाने के लिए प्रस्ताव देने की अपील की। कमेटी प्रस्ताव को निगम प्रशासन के समक्ष रखेगी।
विज्ञापन
प्रधान अजय गुप्ता ने वार्ड आठ के पार्षद अक्षय शर्मा, वार्ड 18 के दिनेश गुप्ता, 10 के अनिल मासूम, 20 के राहुल कुमार के साथ वार्ड 8, वार्ड 47, 48 और 68 का दौरा किया। कमेटी ने इन वार्ड के पार्षदों से मुलाकात की और इनकी ओर से चयनित किए रेहढ़ी जोन का निरीक्षण किया। यहां पेश आने वाले मामलों पर चर्चा की।
विज्ञापन
अजय गुप्ता ने कहा कि सभी पार्षदों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने वार्डों में रेहड़ी जोन के लिए स्थानों की पहचान कर समिति को बताएं ताकि प्रत्येक वार्ड में आधुनिक रेहड़ी जोन के लिए प्रस्ताव बनाकर सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि हम और हमारी टीम जम्मू शहर के सभी रेहड़ी वालों को एक सुरक्षित और सर्वोत्तम स्थान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन