फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam

नगर निगम में सफाई कर्मियों का टोटा

विज्ञापन
nagar nigam
जम्मू। वर्ष 1988 से अस्तित्व आया नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। नए वार्ड बनने के बाद कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मौजूदा समय में 3500 की जगह 2500 कर्मचारी ही नियुक्त हैं।
विज्ञापन

छह सौ पदों को भरने की प्रक्रिया दो साल से जारी है, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। मौजूदा समय में बड़े वार्डों में 40, जबकि छोटे वार्डों में 30 कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश हैं। पद रिक्त होने के चलते जहां जरूरत तीस की है, वहां पर बीस ही कर्मी तैनात हैं। बड़े वार्डों में 25 कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे हैं। इस कारण कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

2018 में नगर निगम के चुनाव के बाद ऑटो और परिवहन सेवा में विस्तार किया गया लेकिन सफाई व्यवस्था अभी भी पुराने ही ढर्रे पर है। पुराने शहर में नौ बजे तक कचरा एकत्रित नहीं हो पाता है। यहां पर सफाई कर्मियों की कमी खूब खलती है। यही हालत अन्य वार्डों की भी है। अब सफाई कर्मियों के अतिरिक्त पद भरने के बाद ठेकेदार के माध्यम से कर्मी तैनात करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के छह सौ पदों को भरा जा रहा है। इसके बाद चार कर्मियों की जरूरत रहेगी। औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुराने शहर में सफाई में सुधार लाया जाएगा।
- डॉ. विनोद, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed