{"_id":"62a64d90880ad8152d4c2193","slug":"nagar-nigam-jammu-city-news-jmu261791175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हटेंगे अवैध कनेक्शन व मोटरें, सर्वे इसी सप्ताह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हटेंगे अवैध कनेक्शन व मोटरें, सर्वे इसी सप्ताह से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में जल संकट के समाधान के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इसी के तहत अवैध कनेक्शन और मोटरें हटाई जाएंगी। इसके लिए इसी सप्ताह से सर्वे शुरू करने की तैयारी है। टीमें घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी और कार्रवाई करेंगी। पानी के रिसाव को बंद करने के लिए पुराने और क्षतिग्रस्त पाइप बदले जाएंगे।
शहर में कई जगह पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने सर्वे करने का फैसला लिया है जो इसी सप्ताह से शुरू होगा। पेयजल किल्लत का मुख्य कारण अवैध कनेक्शन और मोटरें लगाना भी है। लोगों ने घरों में तीन-तीन कनेक्शन ले रखे हैं, जिनमें एक स्थायी और दो अस्थायी हैं। इतना ही नहीं कई घरों के ग्राउंड से लेकर टॉप फ्लोर तकटैंकियां गर्मी में भी फुल हैं, जबकि कुछ इलाकों में पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही है। सर्वे के माध्यम से कनेक्शन और नलों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। रिपोर्ट को नगर निगम को सौंपा जाएगा, जिसके बाद अवैध कनेक्शन और मोटरों को हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।
पानी का रिसाव भी आपूर्ति प्रभावित होने का मुख्य कारण है। शहर में ईरा, जलशक्ति समेत अन्य निर्माण एजेंसियों के माध्यम से पाइप लाइन बिछाई गई है। ईरा द्वारा बिछाई गई पाइप बड़े साइज की है, जहां पर जुगाड़ फिट कर कम साइज के पाइपों से पानी सप्लाई हो रहा है। इस कारण रिसाव बंद नहीं हो रहा है। पुराने शहर में आबादी काफी बढ़ गई है, लेकिन पाइप का आकार नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में यहां पर भी गर्मी में पानी की किल्लत है। रिसाव को ठीक करने के लिए पाइपों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
यहां पर पानी की किल्लत
नरवाल, बठिंडी, सुंजवां, सिद्दड़ा, कुंजवानी, बेलीचराना, पुराना शहर, बस स्टैंड और मुट्ठी में पेयजल किल्लत चल रही है। बाहु फोर्ट में निजी टैंकर मंगवाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। हालात यह हैं कि लोगों को वाहनों के माध्यम से भी तवी नदी से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
अवैध कनेक्शन को हटाने के लिए सर्वे इसी सप्ताह से चलाया जाएगा। इसमें कनेक्शन की स्थिति के बारे में जांच की जाएगी। अवैध मिलने पर उन्हें हटाया जाएगा। शहरवासियों को पानी की आपूर्ति की जाएगी।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू