फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,development,jammu news

शहर में बनेंगे 20 से ज्यादा रेहड़ी जोन, जगह की तलाश

विज्ञापन
nagar nigam,development,jammu news
जम्मू। शहर में नए रेहड़ी जोन बनाने के लिए नगर निगम ने जगह की तलाश शुरू कर दी है। पहले चरण में सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद जमीन फाइनल होगी और यहां पर रेहड़ी जोन बनेंगे। इससे शहर में जाम की समस्या हल होगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में शहर में चिह्नित जोन में रेहड़ियां नहीं लगाई जा रहीं। इससे यातायात जाम की स्थिति बन रही है। अब नए रेहड़ी जोन बनने के बाद रेहड़ियां एक ही स्थान पर लगेंगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में परेड, बीसी रोड, गांधीनगर समेत अलग-अलग जगहों में छह के करीब रेहड़ी जोन हैं, लेकिन गांधीनगर में ही रेहड़ियां लग पा रही हैं। अब 20 से ज्यादा रेहड़ी जोन बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रेहड़ी संचालकों का होगा पंजीकरण
मौजूदा समय में 45 सौ के करीब रेहड़ी संचालक हैं। इनमें से 450 ही पंजीकृत हैं। शहर में तमाम रेहड़ियां अवैध रूप से लग रही हैं। नगर निगम कई बार कार्रवाई कर चुका है, अब फिर से पंजीकरण करवाने की कवायद शुरू होगी। सभी रेहड़ी संचालकों का पंजीकरण अनिवार्य होगा।

-------
नए रेहड़ी जोन की तलाश के लिए सर्वे होगा। जहां पर ज्यादा रेहड़ी संचालक होंगे, वहां जोन स्थापित किए जाएंगे। तमाम रेहड़ियां जोन में ही लगेंगी। 20 से ज्यादा नए रेहड़ी जोन बनाए जाएंगे।
- अतुल गुप्ता, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed