{"_id":"614e3eeb8ebc3e01c2577e55","slug":"nagar-nigam-development-jammu-news-jammu-city-news-jmu244299176","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवती नगर में आधुनिक कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवती नगर में आधुनिक कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवती नगर में आधुनिक
कचरा हस्तांतरण केंद्र स्थापित
मेयर ने किया उद्घाटन, कहा-अन्य वार्डों में भी जल्द स्थापित होंगे केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। बड़े प्रोजेक्टों पर काम तेज गति से चल रहा है। लोगों को जल्द ही इनका लाभ मिलेगा। यह बात शुक्रवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड-32 में आधुनिक कचरा हस्तांतरण केंद्र का शुभारंभ करते कही। मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में बेहतर स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी पार्षद समन्वय बनाकर एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। इससे विकास तेज गति से हो रहा है।
इस कचरा हस्तांतरण केंद्र का निर्माण कार्य करीब दो माह पहले शुरू किया गया था, जो पूरा हो चुका है। जल्द ही आवश्यक मशीनरी उपलब्ध करा दी जाएगी। शहर के विभिन्न हिस्सों में ठोस कचरा प्रबंधन के तहत इस तरह के और अधिक कचरा हस्तांतरण केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। विभिन्न वार्डों में घर-घर कचरा उठाकर ऑटो से कचरा हस्तांतरण केंद्र पर ले जाया जाएगा, यहां से बड़े वाहनों से कचरा उठाकर इसका निस्तारण किया जा सकेगा।