{"_id":"5fda75348ebc3e3eb808b9ee","slug":"nagar-nigam-action-jammu-city-news-jmu224909654","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की टीम ने 10 रेहड़ियां जब्त कीं, 20 दुकानदारों का सामान उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की टीम ने 10 रेहड़ियां जब्त कीं, 20 दुकानदारों का सामान उठाया
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम ने दुकानों के बाहर सामान सजाने और अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को रणबीर बाजार, इंदिरा चौक, बस स्टैंड में कार्रवाई कर 10 रेहड़ियां और 20 दुकानदारों का सामान जब्त कर अतिक्रमण हटाया। टीम के पहुंचे ही बाजारों में हड़कंप मच गया और दुकानदार अफरा-तफरी में सामान समेटने लगे। इंदिरा चौक में फुटपाथ पर सामान रखकर बेचने वालों का सामान जब्त किया। बस स्टैंड पर 10 से ज्यादा रेहड़ियां जब्त की गईं हैं। इंदिरा चौक में भी 20 से ज्यादा विक्रेताओं का सामान जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम और दुकानदारों के बीच कहासुनी भी हुई। दुकानदारों का तर्क है कि वे अपनी सीमा के अंदर हैं। हाल ही में मोदी सरकार ने उन्हें 10 हजार रुपये कारोबार चलाने के लिए दिया है। अब नगर निगम सामान जब्त कर ले जा रही है। इसका क्या फायदा हुआ है। घाटा कहां से पूरा करेंगे। लोगों के विरोध के बाद भी टीम ने कार्रवाई को जारी रखा है।
------
अब पुराने बाजार में दबिश देगी टीम
निगम की टीम ने सामान को दुकानों के अंदर रखवाया और हिदायत दी कि आगे से चालान काटा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह अब पुराने शहर के अन्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। अकसर दुकानदार सामान दुकानों के बाहर रख रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
---------
बीसी रोड से ज्यूल चौक तक
रेहड़ी वालों का जमावड़ा
शाम ढलते ही बीसी रोड से लेकर ज्यूल चौक तक रेहड़ियों की तादाद बढ़ जा रही है। इससे दुर्घटना होने का खतरा भी बन जा रहा है। अब नगर निगम ने अवैध रूप से लग रही रेहड़ियों को सील करना शुरू कर दिया है। बिना लाइसेंस लगी रेहड़ियों को दोबारा नगर निगम नहीं देगा।
विज्ञापन
----------------
अब नगर निगम की टीमें मोहल्लों में लगने वाली रेहड़ियों के चालान काट रही हैं। रेहड़ी धारक गलियों में आकर सामान बेच रहे हैं। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। रेशमघर, बख्शी नगर, किशना नगर, मुट्ठी समेत अन्य इलाकों में कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से शहर में रेहड़ियां लग रही हैं, इससे जाम की समस्या बन रही है। विक्रेता शाम को एक जगह से दूसरी जगह रेहड़ी लगा रहे हैं। इससे लोगों को चलने के लिए भी जगह नहीं बच रही है। इस कारण अब अभियान चलाया गया। यह आगे भी जारी रहेगा।
- सुधीर बाली, एसीआर, नगर निगमे