{"_id":"658ddcf224f7471cef047219","slug":"nagar-kirtan-on-3rd-january-jammu-news-c-10-jmu1037-271240-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन तीन जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन तीन जनवरी को
विज्ञापन
एडीसी के आध्यक्षता में बैठक में भाग लेने वाले अधिकारी व डीजीपीसी के सदस्य फोटो सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पांच जनवरी को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले तीन जनवरी को शहर में विशाल नगर कीर्तन निकला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में संगत गुरु साहिब का गुणगान करेगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त अनसूया जम्वाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
डीसी कार्यालय में बैठक में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान बताया कि मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक देव जी चांद नगर में होगा। यहां से तीन जनवरी को विशाल नगर कीर्तन शुरू होगा जो विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगा। अतिरिक्त आयुक्त ने डीजीपीसी के सदस्यों को उत्सव में प्रशासन की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पीने के पानी की व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. हरबख्श सिंह ने आपातकालीन मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों और चिकित्सा कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के सभी अधिकारियों को प्रभातफेरी को सुविधाजनक बनाने का निर्देश दिया। प्रभातफेरी के दौरान लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया।