फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   naeem akhtar statement on karrra resignation

J&K: सांसद के इस्तीफे पर बोले शिक्षा मंत्री, कहा- कर्रा ने PDP को दिया धोखा

Fri, 16 Sep 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 16 Sep 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
naeem akhtar statement on karrra resignation
राज्य सरकार के प्रवक्ता नईम अख्तर - फोटो : Amar Ujala
पीडीपी के वरिष्ठ नेता तथा राज्य सरकार के प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा है कि किसी के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कर्रा के जाने का भी कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्रा ने पार्टी के साथ धोखा किया है। ऐसे समय में जब पार्टी को मजबूत करने की जरूरत थी, मुख्यमंत्री को सबके सहयोग की जरूरत थी, कर्रा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के भी एक सांसद ने पार्टी छोड़ी थी तो क्या हो गया।
विज्ञापन


जम्मू में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घाटी में हिंसा में लोगों की मौत से सभी दुखी हैं। सब परेशान हैं, लेकिन, ऐसी स्थिति हम पर थोपी गई है। जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं उन्होंने दो चीजों को ही टारगेट किया है। एक व्यापार और दूसरे स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

'स्कूल खुलने में सहयोग दें अलगाववादी'

naeem akhtar statement on karrra resignation
सीेएम महबूबा मुफ्ती के साथ सांसद कर्रा - फोटो : File Photo
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार अपना काम कर रही है। लोगों को राशन, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं सब कुछ मिल रहीं है। फलों के ट्रक आ जा रहे हैं। जम्मू से भी माल जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से स्कूल-कालेज बंद पड़े हुए हैं। सरकार की ओर से स्कूल खुले रखे गए हैं। गांव में छह-सात स्कूल होते हैं जिसमें अध्यापक, विद्यार्थी सब स्थानीय हैं, लेकिन, वहां भी वे नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में समाज की जिम्मेदारी है कि वे पहल करें।

उन्होंने फिर अलगाववादियों से अपील की कि स्कूल खुलने में सहयोग दें। अनपढ़ों की जमात पैदा न होने दें। उन्हें जो भी करना है करें, लेकिन, कम से कम स्कूल तथा बच्चों से किसी प्रकार का समझौता न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed