{"_id":"63c07299a916f6643a1f96fe","slug":"na-rspura-news-c-10-1-22843","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोग विशुद्ध प्रेम के लिए कन्हैया का अनुसरण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोग विशुद्ध प्रेम के लिए कन्हैया का अनुसरण करें
Fri, 13 Jan 2023 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। जवानों की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए आयोजित भागवत कथा के सातवें दिन मृदुल वक्ता श्री कृपा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। साथ ही लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के विशुद्ध प्रेम का अनुसरण करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में ऐसी कोई मां नहीं होगी, जिसने अपने बच्चे को कभी कान्हा कह कर न पुकारा हो। कन्हैया ने अपनी बाल लीलाओं से सुंदर संदेश दिया है। उनके अपने घर नौ लाख गायें थीं, फिर भी वे गोपियों के यहां माक्खन खाने जाया करते थे। नंगे पांव वे बछड़ों और गायों के पीछे-पीछे भागा करते थे। उसी कन्हैया के देश में गौसेवा करने वाले लोग बहुत कम हो गए हैं। यहां दूध-दही की नदियां बहा करती थीं। परन्तु आज उसी देश में शराब की कितनी दुकानें खुल गई हैं। उन्होंने बताया कि कृष्ण के जीवन से हमें प्रेम सीखना चाहिए। कृष्ण ने विशुद्ध प्रेम दुनिया को सिखाया। उन्होंने हर किसी से प्रेम किया। जहां तक कि उन्हें मारने की भावना से आये पूतना आदि राक्षसों का भी उद्धार कृष्ण ने कर दिया। कृष्ण ने न किसी से राग किया और न द्वेष। उन्होंने सच्चे प्रेम, त्याग और समर्पण की शिक्षा ही दी।कथा के समापन के बाद आरती का आयोजन किया गया और उसके बाद आई हुई संगत को प्रसाद दिया गया