फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NA

Jammu News: भारत भ्रमण से रियासी लौटे विद्यार्थी बोले, थैंक यू पुलिस

विज्ञापन
NA
सात दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए थे 57 विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। देश के विभिन्न स्थानों का दौरा कर मंगलवार को वापस रियासी लौटे विद्यार्थियों ने गीता नगर स्थित जिला पुलिस लाइन में पहुंच कर पुलिस को थैंक यू कहा। जिले के विभिन्न स्कूलों से 57 विद्यार्थी दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई घूमे। उन्होंने लाल किला, कुतुब मीनार, मेट्रो स्टेशन, इंडिया गेट, संसद भवन, म्यूजियम, हावडा पुल, साइंस सिटी, फोर्ड विलियम्स, ईडन गार्डन व अन्य स्थानों का दौरा किया। रियासी पहुंचे विद्यार्थियों के दल ने डीआईजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान यात्रा के दौरान उन्हें प्राप्त हुए अनुभव साझा किए। मौके पर एसएसपी अमित गुप्ता भी मौजूद रहे।
पुलिस की तरफ से भारत भ्रमण के लिए भेजे जाने वाले दल के बारे में मुझे स्कूल से जानकारी मिली। इसके बाद मैंने स्कूल प्रशासन से बात की। बस, ट्रेन और हवाई जहाज से देश के मुख्य स्थानों पर जाना काफी अच्छा अनुभव रहा। आने वाले दिनों में दोबारा ऐसा मौका मिला तो मैं जरूर जाऊंगी
विज्ञापन

- पल्लवी ठाकुर, हाई स्कूल दरमाडी
----
भारत भ्रमण के दौरान पुलिस विभाग की तरफ से हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई। कई ऐसे स्थानों को देखा जिसके बारे में सिर्फ सुना ही था। पुलिस ने छोटी उम्र में सपना सच किया है। भ्रमण के दौरान हासिल किए अनुभवों को अब अन्य के साथ साझा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रज्ज्वल सिंह, केंद्रीय विद्यालय ज्योतिपुरम
-----
देश के जिन स्थानों का भ्रमण के दौरान दौरा किया, उनके बारे में सिर्फ सुना और पढ़ा था। वहां कभी जा पाएंगे, सोचा भी नहीं था। दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई का सफर काफी रोमांचक रहा, काफी नई चीजें देखने को मिलीं। दोस्तों के साथ ये सारी बातें साझा करूंगा।
- होशियार सिंह, हाई स्कूल खनीकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed