फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NA

Jammu News: श्री बावा सत्तो सिद्ध के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूजा-अर्चना कर मांगी मन्नतें

Mon, 23 Jan 2023 05:27 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 23 Jan 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। सूदन बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार को श्री बावा सत्तो सिद्ध जी के देव स्थान जंडियाल में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, देश सहित प्रदेश व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिरादरी के सदस्यों का अलसुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा है। मेल में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों से श्रद्धालुओं ने कुलदेवता बावा सत्तो सिद्ध के देवस्थान में हाजिरी लगाई। वहीं, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री बावा सत्तो सिद्ध जी देव स्थान समिति के अध्यक्ष मदन लाल सूदन ने बताया कि इस देव स्थान पर 80 से अधिक सालों से वार्षिक मेल का आयोजन किया जा रहा है। बिरादरी सहित अन्य लोगों में बावा सत्तो सिद्ध के प्रति बहुत आस्था है।
विज्ञापन

धार्मिक समारोह की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई। इसके बाद सत्संग और बावा जी की चौकी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसमें काफी संख्या में लोगों ने देव स्थान में शीश नवा कर समाज में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दोपहर में सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया। मेल में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, अधिवक्ता अभिनव शर्मा, ओमी खजूरिया, बीडीसी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सरपंच अंजली शर्मा, संजीव सिंह, शाम लाल सूदन, अध्यक्ष ब्राह्मण सभा अखनूर अशोक शास्त्री, ग्रामीण ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम शर्मा, केवल शर्मा, सुरेश शर्मा, वजीर अयोध्या नाथ, रमेश शर्मा, विनोद शर्मा, अतुल सूदन, दक्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed