फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NA

Jammu News: सोमवार तक खाद नहीं मिली तो उतरेंगे सड़कों पर

Mon, 30 Jan 2023 01:37 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 30 Jan 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खौड़ के किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है, जिस कारण उनमें रोष है। उन्होंने सोमवार तक खाद उपलब्ध नहीं होने पर सरकार और विभाग को सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल में खाद के छिड़काव का समय निकलता जा रहा है। लेकिन बाजार और सरकारी डीलरों के पास खाद उपलब्ध नहीं हैं, जिस कारण किसान दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय किसान तरसेम सिंह, जीत सिंह और गुलबदन सिंह आदि ने बताया कि किसान बहुत परेशान हैं। जब से भाजपा ने देश की कमान संभाली है तब से न तो बीज और न ही खाद समय पर मिल रही है। खाद के छिड़काव का समय निकलता जा रहा है। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। किसान विजय सिंह, तिलक राज और वरेयाम सिंह ने बताया कि कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। बारिश भी हो रही है, लेकिन जरूरत के अनुसार यूरिया खाद नहीं मिल रही है। इसलिए जल्द खाद मुहैया करवा कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed