{"_id":"5f8c92f68ebc3e9b946f51c8","slug":"my-city-is-my-pride-program-from-today-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः मेरा शहर मेरी शान कार्यक्रम आज से, परेड ग्राउंड में लगेगा मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः मेरा शहर मेरी शान कार्यक्रम आज से, परेड ग्राउंड में लगेगा मेला
Mon, 19 Oct 2020 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैक टू विलेज की तर्ज पर सोमवार को प्रदेश के स्थानीय निकाय क्षेत्रों में दो दिवसीय मेरा शहर मेरी शान कार्यक्रम का आगाज होगा। स्थानीय समस्याओं को सुनने, फौरी समाधान से लेकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। जम्मू में नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए परेड ग्राउंड में मेला लगेगा। जम्मू जिले में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू दौरा करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर आईएएस व केएएस कैडर के 84 अधिकारी इन कार्यक्रमों में तैनात किए गए हैं। खास बात है कि कार्यक्रम के दौरान डोमिसाइल सर्टिफिकेट और हेल्थ योजना के त्वरित पंजीकरण की व्यवस्था भी रहेगी। गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा श्रीनगर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उधमपुर में पवन कोतवाल और कठुआ में नवीन चौधरी रहेंगे
कठुआ जिले में पशु एवं भेड़ पालन विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी, उधमपुर जिले में राजस्व विभाग के प्रधान सचिव डॉ. पवन कोतवाल, डोडा में श्रम विभाग के सचिव सौरभ भगत रहेंगे।
विज्ञापन