फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muslims community perform last rites in Kashmiri Pandit Women's Funeral in kashmir

कश्मीरी पंडित महिला की अर्थी को मुस्लिमों का कंधा, बांदीपोरा में पेश की कश्मीरियत की मिसाल

Fri, 24 Jan 2020 11:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
muslims community perform last rites in Kashmiri Pandit Women's Funeral in kashmir
कश्मीरी पंडित महिला की अर्थी को मुस्लिमों का कंधा - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरियत की मिसाल को जिंदा रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कश्मीरी पंडित महिला का अंतिम संस्कार करवाया। लोगों ने अर्थी को कंधा देते हुए संदेश दिया कि चाहे परिस्थितियां कुछ भी हो सभी सामाजिक ताने-बाने को टूटने नहीं देंगे।

विज्ञापन


बांदीपोरा जिले के अजर इलाके में रहने वाली वाली बुजुर्ग जय किशोरी भट (80) का मंगलवार को देहांत हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद उनके परिवार की मदद के लिए आसपास के मुस्लिम पड़ोसी उनके घर पहुंचे।  इसके बाद उनका अंतिम संस्कार करने में परिवार की मदद की।
विज्ञापन


अजर इलाके में कई कश्मीरी पंडितों के परिवार रहते हैं जिन्होंने 90 के दशक में घाटी से पलायन नहीं किया। तब से यह इलाका भाईचारे के लिए पूरे जिले में मशहूर है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की खुशी और गम में हिस्सेदार बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि पंडित परिवारों ने कभी भी इस क्षेत्र से पलायन नहीं किया

नंबरदार गुलाम शेख ने बताया कि बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल होना यह उनका कर्तव्य था। इतना ही नहीं पड़ोसियों ने जरूरी चीजों को जुटाने में भी पीड़ित परिवार की सहायता की ताकि दुख की इस घड़ी में कुछ मदद हो सके।

ग्रामीण गुलाम हसन ने बताया कि यह हमारी संस्कृति है। हम पिछले कई दशकों से एक साथ रहते हुए हर घड़ी में एक दूसरे की मदद करते आ रहे हैं। सभी यहां एक समुदाय के रूप में रह रहे हैं। यही कारण है कि पंडित परिवारों ने कभी भी क्षेत्र से पलायन नहीं किया है।

कश्मीरी पंडित परिवार के रिश्तेदार प्यारे लाल भट ने कहा कि मुस्लिमों ने अंतिम संस्कार करते समय उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की। सभी एक होकर रह रहे हैं यही हमारी पहचान है। भट ने बताया कि हम मुस्लिम भाइयों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने दुख की घड़ी में हमारी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed