{"_id":"613d17f68ebc3e264c117dc4","slug":"murder-trilochan-singh-jammu-news-jammu-city-news-jmu243448035","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी का कबूलनामा वायरल, लिखा कि वजीर के साथ चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी का कबूलनामा वायरल, लिखा कि वजीर के साथ चल रहा था विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेकां नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। सोशल मीडिया और हरमीत सिंह के फेसबुक अकाउंट पर
हत्या मामले का चार पन्नों का कबूलनामा वायरल हुआ है। इसमें आरोपी ने कबूल किया है कि उसने कैसे हत्या की है, किन कारणों से वह ऐसा करने के लिए विवश हुआ। आरोपी ने लिखा है कि किसी बात को लेकर टीएस वजीर से विवाद चल रहा था। वजीर ने उसे गाली दी थी। वह कमरे में आया और पूछा कि क्यों दुश्मनी निभा रहे हो। इसके बाद गुस्से में आकर नेकां नेता वजीर के सिर पर गोली मार दी। 27 प्वाइंट में सारी कहानी फिल्मी अंदाज में लिखी गई है।
यह भी दावा किया कि यह कबूलनामा पुलिस कार्रवाई को गुमराह करने वाला है। आरोपी गुरमीत पंजाबी जानता है। वह कबूलनामे को हिंदी में लिखता तो साइन करता है। इसमें अंगूठा लगाया गया है। यह कार्रवाई को बाधित करने के लिए किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस इस पर भी जांच करने में जुट गई है। जम्मू पुलिस ने अभी मामले में कार्रवाई शुरू नहीं की है। दिल्ली पुलिस का जांच में सहयोग किया जा रहा है।