फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muncipal commeti

प्रशासन का सहयोग न मिलने से बंद किया कचरा उठाने का काम

विज्ञापन
muncipal commeti
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत पल्ली में रीजनल अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (रूडा) की तरफ से एक माह से कचरा उठाना बंद कर दिया गया। इसको लेकर अमर उजाला में सोमवार के अंक में समाचार प्रकाशित किया गया। उसी को मद्देनजर सोमवार को बीडीओ बाड़ी सूरज सिंह जसरोटिया और रूडा के सीईओ संजीव अरोड़ा के बीच बीडीओ दफ्तर में बैठक हुई। इसमें पंचायत पल्ली के सरपंच रणधीर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में बीडीओ सूरज सिंह जसरोटिया ने रूडा के सीईओ संजीव अरोड़ा से कहा कि कचरा उठाने के काम को फिर से सुचारु किया जाए। संजीव अरोड़ा ने कहा कि तीन माह से उन्होंने अपने काम में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लोगों के घरों से कचरा उठाया है। लोगों से पैसा इकट्ठा नहीं किया जा रहा है, जो बीडीओ दफ्तर का काम है। उन्होंने बताया कि तीन माह में 100000 अपनी ओर से पंचायत पल्ली को साफ-सुथरा रखने के लिए लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत पल्ली में दौरा करके गए हुए हैं, जिसके चलते उनकी एजेंसी पंचायत पल्ली को साफ सुथरा रखने के लिए पूरा योगदान दे रही है, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से उनको सहयोग नहीं मिल पाया है। इसके चलते काम बंद किया गया है। उन्होंने जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को कचरा निस्तारण के बारे में भी समझाया। उसके लिए भी वह अलग से टीम को भेजकर लोगों को समझाते थे। उन्होंने कहा कि जिस दिन आपकी तरफ से लोगों के घरों से पैसा इकट्ठा करने का काम शुरू हो जाएगा। उसी दिन से गाड़ी और दो कर्मचारियों को भेजकर कचरा उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एजेंसी पंचायत पल्ली को हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत पल्ली को साफ सुथरा रखने के लिए चाहे ही उनको कोई पैसा न बचे, लेकिन उनके वर्कर और गाड़ी का खर्चा निकल जाना चाहिए। ताकि पंचायत पल्ली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने के अनुसार संजोया जा सके। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से तय नियम और शर्तों के अनुसार ही काम को अंजाम दिया जा रहा था, लेकिन प्रशासन के असहयोग के कारण इस काम को ठप करना पड़ा है
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पल्ली दौरे के बाद गांव को साफ सुथरा रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से रूडा लोगों के घरों से कचरा इकट्ठा करने के लिए कहा था। तय नियम व शर्तें लागू की गई थी। उसी के अनुसार रूडा ने काम शुरू कर दिया।15 किलो के हिसाब से लोगों को कूड़े के पैसे भी दिए जा रहे थे। लगातार तीन माह काम करने के बाद एजेंसी द्वारा काम को बंद कर दिया गया।
इस मुद्दे पर बीडीओ सूरज सिंह जसरोटिया का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनकी तरफ से फोन नहीं उठाया गया। जब उनसे बात होगी तो उनका पक्ष प्रकाशित किया जाएगा।

------
बीडीओ की तरफ से जब लोगों से पैसा इकट्ठा करना शुरू कर दिया जाएगा तो कचरा उठाने की प्रक्रिया को तुरंत लागू कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग के साथ ही पंचायत पल्ली को कचरा मुक्त पंचायत बनाया जा सकता है।
-संजीव अरोड़ा, सीईओ, रूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed