फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muncipal commeti

नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ दिया अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
muncipal commeti
सांबा। कस्बे की नगर परिषद में भी उठा पठक जारी है। नपा की 17 वार्ड में से 14 पार्षद नपा अध्यक्ष के खिलाफ हैं। इसको लेकर पार्षदों ने सोमवार को नपा अध्यक्ष पवन कोहली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।
विज्ञापन

17 वार्ड में से 14 पार्षदों ने अपने दस्तखत कर नपा के सीईओ को पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा कि वह नपा अध्यक्ष के कामकाज से खुश नहीं हैं। लिहाजा उनका अविश्वास प्रस्ताव पर अमल किया जाए। सनद रहे कि सांबा नगर परिषद के अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसमें भाजपा के सहयोग से पवन कोहली को अध्यक्ष बनाया गया। तब कांग्रेस के पार्षदों ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया था, अध्यक्ष भाजपा व उपाध्यक्ष कांग्रेस के कुमेर सिंह को बनाया गया। बाद में कुमेर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर रजनी संब्याल को उपाध्यक्ष बनाया गया। अब एक बार फिर से अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।
विज्ञापन

किशोर शर्मा बने नगर पालिका के उपाध्यक्ष
आरएस पुरा। नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में वार्ड-3 के पार्षद किशोर कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष अंजू बाला के त्यागपत्र देने के बाद पद रिक्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नए उपाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से किशोर कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। किशोर शर्मा का उनके समर्थकों ने स्वागत करने के साथ विजय रैली निकाली। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। किशोर कुमार शर्मा ने पार्षदों तथा कस्बे के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी तथा मेहनत के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर अंजू बाला, अशोक कुमार, सुनीत कुमार, राकेश गुप्ता, गारो देवी, ईओ सुभाष चंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed