फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muncipal commeti

एमसी चेयरमैन की कुर्सी खतरे में

विज्ञापन
muncipal commeti
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी के वाइस चेयरमैन का त्यागपत्र देने और दस पार्षदों ने हस्ताक्षर करके पार्टी पदाधिकारियों को सौंपने पर चेयरमैन की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। पार्टी हाईकमान शीघ्र ही निर्णय लेगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कस्बे में एक बैठक में जिसमें भाजपा के महासचिव नरेंद्र सिंह और जिला प्रभारी अरविंद गुप्ता, पूर्व विधायक राजीव शर्मा उपस्थित रहे। पार्टी के उत्थान के लिए अनेक पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने चेयरमैन दीपेश सिंह से विकास कार्य की जानकारी ली। पार्षदों ने अखनूर में विकास की गति कम होने पर खेद प्रकट किया। वाइस चेयरमैन रश्मि कुमारी ने त्याग पत्र दे दिया। बैठक में नौ पार्षदों ने भी लिखित रूप से पर पदाधिकारियों को चेयरमैन को बदलने की सहमति दी।
विज्ञापन

सनद है अखनूर में म्यूनिसिपल कमेटी के चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। जिस पर भाजपा के पार्षद दीपेश सिंह चेयरमैन बने। उस समय चेयरमैन पद पर कई पार्षद दावेदार होने पर उस समय विधायक रहे राजीव शर्मा ने एक-एक साल पर अन्य पार्षद चेयरमैन बनाने के हिसाब से दीपेश सिंह को को कुर्सी पर बिठाया। मगर वर्तमान समय एक साल से ज्यादा गया है। इस पर लगातार पार्षदों की तरफ से चेयरमैन बदलने की मांग उठाती रही है। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर दोनों पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इस तरह पूरे पार्षद भाजपा के हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में बने घटना चक्र में चेयरमैन पद के लिए पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष वाइस चेयरमैन का त्यागपत्र देने और नौ पार्षदों की तरफ से हस्ताक्षर करके चेयरमैन को हटाने की सहमति से चेयरमैन की कुर्सी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। पार्टी हाई कमान के किसी आदेश तक चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद पर बने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed