फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar's First Multiplex Likely To Screen Today Bollywood Movie Laal Singh Chaddha

Cinema halls Kashmir: तीन दशक बाद श्रीनगर में आज से शुरू होगा मल्टीप्लेक्स, फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखेंगे लोग

Tue, 20 Sep 2022 09:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 09:06 AM IST
सार

कश्मीर में बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का इंतजार आज खत्म होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के सोनमर्ग में खुलने वाले घाटी का पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
Srinagar's First Multiplex Likely To Screen Today Bollywood Movie Laal Singh Chaddha
श्रीनगर में सिनेमा हॉल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कश्मीर घाटी में करीब तीन दशकों के बाद लोगों का बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का सपना मंगलवार को घाटी के पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा के उद्धघाटन के साथ पूरा होने जा रहा है। उद्घाटन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।

विज्ञापन


प्रतिष्ठित निजी स्कूल के मालिक विजय धर ने कहा कि मल्टीप्लेक्स को मंगलवार को आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ  अली खान अभिनीत विक्रम वेधा की स्क्रीनिंग के साथ नियमित शो शुरू होंगे।
विज्ञापन


कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में 520 सीटों की कुल क्षमता वाले तीन सिनेमाघर होंगे। स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में एक फूर्ड कोर्ट भी होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तशिल्प व्यवसाय से जुड़े स्थानीय निवासी आकिब भट शहर के सोनावर इलाके में कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं बड़े पर्दे पर नई रिलीज हुई हिंदी फिल्में देखने के लिए हर तीन से चार महीने में एक बार दिल्ली या जम्मू जाता हूं।  मुझे लगता है कि इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 

हर जिले में बनाएंगे बहुउद्देशीय सिनेमा हाल : एलजी

पुलवामा व शोपियां में मल्टीप्लेक्स का रविवार को उद्घाटन करते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि जल्द ही जम्मू और कश्मीर के हर जिले में ऐसे बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल खोले जाएंगे। अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, गांदरबल, डोडा, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी में जल्द ही सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed