{"_id":"5fd0b54f295c76535569b74e","slug":"multiple-dose-vaccine-to-be-given-to-more-than-87000-front-line-workers-in-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पहले चरण में 87000 से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर को दी जाएगी मल्टीपल डोज वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पहले चरण में 87000 से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर को दी जाएगी मल्टीपल डोज वैक्सीन
Wed, 09 Dec 2020 05:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 09 Dec 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कोविड वैक्सीन के भंडारण और वितरण को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश में पहले चरण में 87000 से अधिक फ्रंट लाइन वर्करों चिकित्सा कर्मियों को मल्टीपल डोज वैक्सीन दी जाएगी। संभवत: इसमें पहली के बाद दूसरी डोज 21 दिन के भीतर दी जाएगी। हालांकि निर्धारित वैक्सीन पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। केंद्र ने कोविड पोर्टल में प्रदेश के सभी चिकित्सा कर्मचारियों को जल्द अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन
इसके लिए मंगलवार देर शाम तक स्वास्थ्य कार्यालयों में प्रक्रिया चलती रही। इस वैक्सीन अभियान से नियमित टीकाकरण अभियान को बाहर रखा जाएगा। प्रदेश में बुधवार के दिन टीकाकरण होता है। इसके अलावा रविवार को भी कोविड वैक्सीन नहीं दी जाएगी। मंगलवार को केंद्रीय स्तर के अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आदि के साथ कोविड वैक्सीन की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर से पहले चरण में 87249 कर्मचारियों का डेटा भेजा गया है। इसमें जम्मू संभाग से 41394 और कश्मीर संभाग से 45855 कर्मचारी शामिल हैं। देश में विभिन्न कंपनियों की ओर से कोविड वैक्सीन के आखिरी ट्रायल चल रहे हैं। जिसमें अधिकांश की वैक्सीन में दो या तीन डोज हैं। वैक्सीन में एक डोज भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
लाभार्थियों को वैक्सीन देने के लिए बुधवार से दो दिनी प्रदेश स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा, जिसके बाद जिला और ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। वैक्सीन वितरण के लिए मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है। जिसमें पंजीकृत करने के साथ वैक्सीन की प्रक्रिया की जाएगी।
बताया जा रहा है कि एक वायल में 5 वैक्सीन की डोज होंगी। मंगलवार को एनएचएम के मिशन निदेशक ने अलग से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पोर्टल पर जल्द से जल्द चिकित्सा कर्मियों को अपलोड करने को कहा। अपलोड की प्रक्रिया के बाद पंजीकृत कर्मियों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जनवरी के शुरू में वैक्सीन आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. रेणु शर्मा ने बताया कि मल्टीपल डोज में वैक्सीन देने की बात कही गई है, लेकिन अभी यह फाइनल होना बाकी है।