फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Multi Drug Injector Got Best Award

Jammu News: मल्टी-ड्रग इंजेक्टर को मिला सर्वश्रेष्ठ नवाचार का पुरस्कार

विज्ञापन
Multi Drug Injector Got Best Award
- छह सप्ताह के आवासीय ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम का आईआईटी जम्मू में हुआ समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वास्तविक दुनिया की विभिन्न समस्याओं से निपटकर भौतिक, परिनियोजन योग्य समाधान तैयार करने के लिए मेकर भवन फाउंडेशन (एमबीएफ) ने इन्वेंशन फैक्ट्री कार्यक्रम के पांचवें संस्करण का आयोजन किया था, जिसका समापन आईआईटी जम्मू में हुआ। छह सप्ताह के आवासीय ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम आईआईटी जम्मू में तीन जून से 14 जुलाई तक हुआ। इसमें देश के विभिन्न आईआईटी, एनआईटी व तकनीकी संस्थानों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने नवाचार को तैयार किया।

कई चरणों में चले इस कार्यक्रम का समापन रविवार को विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए नवाचार के प्रदर्शन और आकलन के बाद हुआ। इसमें 11 ज्यूरी सदस्यों ने चार सर्वश्रेष्ठ नवाचार चुने। इसमें पहले पुरस्कार आईआईटी जम्मू की खुशबू राठौड़ और एनआईटी त्रिची के वरुण रावत द्वारा तैयार किए मल्टी-ड्रग इंजेक्टर को मिला। इस इंजेक्टर में एक साथ कई दवाइयों का मिश्रण हो सकता है। दूसरा पुरस्कार आयुष भंसाली (आईआईटी मंडी) और अभिषेक कुमार (आईआईटी मद्रास) को उनके रिफ्रेशेबल ब्रेल डिस्प्ले डिवाइस के लिए मिला। इसमें दृष्टिबाधित लोग को अक्षर को महसूस कर पढ़ने में आसानी होगी। तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से दो इन्वेंशन के लिए दिया गया। कीज़ शाह (जीसीईटी आनंद) और सुप्रज्ञ मिश्रा को उनके रोलिंग एंकल जॉइंट के लिए, जिसे निचले अंग के कृत्रिम अंगों में गतिशीलता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। जबकि हनी बरनवाल (जेआईआईटी नोएडा) और मयूर कुमार (आईआईआईटीडीएम जबलपुर) को उनके क्रेप बैंडेज एप्लीकेटर के लिए, जो मेडिकल बैंडेज लगाने में सहायक है के लिए दिया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिसमें 30 पेटेंट दाखिल किए गए, जिससे कार्यक्रम के पेटेंट की कुल संख्या 100 से अधिक हो गई है। मेकर भवन फाउंडेशन आईआईटी गांधीनगर में (27 मई - 5 जुलाई, 2024), आईआईटी बॉम्बे (3 जून - 12 जुलाई, 2024) और आईआईटी जम्मू (3 जून - 14 जुलाई, 2024) में आयोजित किया गया था। आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो.मनोज गौर ने कहा कि इन्वेंशन फैक्ट्री एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें हमारे शिक्षक, छात्र, कर्मचारी और स्वयंसेवक वास्तविक दुनिया की कई समस्याओं से निपटकर भौतिक, इस्तेमाल करने योग्य समाधान तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed