{"_id":"5de81aea8ebc3e54e561aae4","slug":"mughal-road-will-open-for-traffic-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के लिए आज खुलेगी मुगल रोड, बर्फबारी के चलते चार नवंबर से बंद है सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के लिए आज खुलेगी मुगल रोड, बर्फबारी के चलते चार नवंबर से बंद है सड़क
Thu, 05 Dec 2019 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mughal Road
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाली मुगलरोड वीरवार दोपहर यातायात के लिए खोल दी जाएगी। इस बारे में पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई के अधिकारियों का कहना है कि बर्फ हटाने के बाद मुगलरोड पर जो थोड़ी बहुत बाधाएं थीं उन्हें पूरा कर लिया गया है।
इसके साथ ही यातायात पुलिस के अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया है। सबसे पहले 11 बजे कश्मीर की तरफ से शोपियां से बफलियाज के लिए वाहन छोड़े जाएंगे और उनके बफलियाज पहुंचने के बाद तीन बजे बफलियाज से कश्मीर के लिए वाहनों को छोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के चलते मुगलरोड चार नवंबर से यातायात के लिए बंद है।