फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti was elected to rs pura seat in 1985

जानिए, आरएस पुरा मुफ्ती के लिए क्यों थी खास

Fri, 08 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 08 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
mufti was elected to rs pura seat in 1985

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन होने से आरएस पुरा विधानसभा के लोग भी मायूस हैं। मुफ्ती का आरएस पुरा से खास लगाव था। सियासत में पैर जमाने का पहला मौका मुफ्ती को यहां के लोगों ने ही दिया।

विज्ञापन


जब उन्हें पहली बार इस क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में जीत मिली। अपने गृह हल्के में लगातार हार मिलने के बाद जब आरएस पुरा से चुनाव लड़ा तो लोगों ने उन्हें खुल कर प्यार दिया और बड़े अंतर से जीत दिलाई। इसके बाद मुफ्ती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर अपने गृह हल्के से भी जीते।
विज्ञापन


वर्ष 1983 में मुफ्ती ने अपने गृह हल्का आनंतनाग से चुनाव लड़ा और हार गए। इसी चुनाव में आरएस पुरा से कांग्रेस के जनक राज गुप्ता को जीत हासिल हुई।

लेकिन एक साल के बाद जनक राज को सांसद बना दिया गया तो यह सीट खाली हो गई। तब मुफ्ती कांग्रेस पार्टी में थे। पार्टी ने उन्हें 1985 में आरएस पुरा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 19615 वोट लेकर नेशनल कांफ्रेंस के आर एस चिब (13701) को हरा दिया। हालांकि अगले वर्ष 1987 में मुफ्ती ने अपने क्षेत्र आनंतनाग में जीत दर्ज की। पीडीपी पार्टी बनाने के बाद भी मुफ्ती ने कई बार आरएस पुरा का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed