{"_id":"5d5ec6c78ebc3e6c926d12f8","slug":"mufti-mohammed-sayeed-daughter-rubaiya-kidnapping-case-jklf-chief-yasin-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व गृह मंत्री मुफ्ती की बेटी के अपहरण मामले में यासीन मलिक की होगी 11 सितंबर को कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व गृह मंत्री मुफ्ती की बेटी के अपहरण मामले में यासीन मलिक की होगी 11 सितंबर को कोर्ट में पेशी
Thu, 22 Aug 2019 10:15 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री रुबिया सईद के अपहरण तथा वायुसेना कर्मियों की हत्या के मामले में टाडा कोर्ट ने जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने तिहाड़ जेल के प्रभारी को हिदायत दी है कि 11 सितंबर को अगली सुनवाई पर उसे कोर्ट में पेश किया जाए।
कोर्ट के पीठासीन अधिकारी की ओर से जारी ताजा पेशी वारंट में कहा गया है कि 17 अगस्त को भी वारंट जारी किया गया था जो तिहाड़ जेल के डाक विभाग को सौंप दिया गया था। समय कम होने की वजह से संभवत: आरोपी की पेशी नहीं हो पाई। इसलिए सीबीआई के वकील को ताजा पेशी वारंट तामील करने की हिदायत गई है। यह भी कहा गया है कि वारंट जेल अधीक्षक को दिया जाए।
1989 में तत्कालीन गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री डॉ. रुबिया सईद का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। वह ललडेड अस्पताल से घर लौट रही थीं। आतंकियों ने मांगें मनवाने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में सीबीआई ने 18 सितंबर, 1990 को चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
इसी प्रकार 25 जनवरी, 1990 को सुबह साढ़े सात बजे सनतनगर क्रॉसिंग पर एयरपोर्ट की बस का इंतजार कर रहे एयरपोर्ट कर्मियों पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इनमें 40 कर्मी घायल हुए थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुल पांच एयरफोर्स कर्मचारियों की इस घटना में मौत हुई थी।