फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti mohammad sayeed in Mumbai to promote J&K as tourist destination

गुलमर्ग को बनाया जाएगा ‘भारत का दावोस’

Fri, 01 May 2015 10:38 AM IST
Updated Fri, 01 May 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
mufti mohammad sayeed in Mumbai to promote J&K as tourist destination

कश्मीर घाटी के पर्यटन को एक बार फिर बुलंदियों पर पहुंचाने की कवायद रियासत की नई सरकार ने शुरू कर दी है। खास बात यह है कि सरकार कश्मीर को जहां ‘आल सीजन टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ बनाना चाहती है।

विज्ञापन


वहीं गुलमर्ग को ‘भारत का दावोस’ बनाने की कोशिश है ताकि देश के बड़े बिजनेसमैन और पालिसी मेकर यहां आकर आर्थिक विकास की नई रणनीति बना सकें। इसी

क्रम में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद अपने शीर्ष मंत्रियों के साथ मुंबई पहुंचे और होटल ताज लैंड्स एंड से बालीवुड के अलावा देश के बड़े कारपोरेट हाउस को कश्मीर आने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

गुलमर्ग को ‘भारत का दावोस’ बनाना है

mufti mohammad sayeed in Mumbai to promote J&K as tourist destination

फिल्म जगत और कारपोरेट हाउस की बड़ी हस्तियों के साथ रूबरू होते हुए मुफ्ती ने कहा, ‘जिस तरह स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इक्नामिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की ओर से वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित होते हैं, उसी तरह गुलमर्ग भी देश के बिजनेस लीडर और पालिसी मेकर के लिए शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में सक्षम है।’

मुफ्ती ने कहा कि गुलमर्ग विश्वविख्यात पर्यटन स्थल है। यहां केबल कार, हाई एंड होटल, स्कीइंग और हेली स्कीइंग गतिविधियों के साथ सड़क संपर्क उपलब्ध है। हम गुलमर्ग को ‘भारत का दावोस’ बनाने को लेकर आशान्वित हैं।

मुख्यमंत्री ने कश्मीर में परिवर्तन लाने और विश्वास की कमी को दूर करने के लिए सभी से सहयोग मांगा। बाढ़ आपदा के बाद कठिन समय से गुजर रहे जम्मू-कश्मीर को उबारने में टूर एंड ट्रेवल प्लेयरों की भूमिका पर मुफ्ती ने कहा, ‘महाराष्ट्र और गुजरात के टूर आपरेटरों ने 90 के दशक के कठिन समय में जम्मू-कश्मीर पर विश्वास जताया था।

उम्मीद है इस बार फिर विश्वास जताएंगे।’ मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और वित्त मंत्री हसीब द्राबू भी रहे।

कश्मीर की वादियों में शूटिंग के इच्छुक शाहरुख

mufti mohammad sayeed in Mumbai to promote J&K as tourist destination

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान भी कश्मीर की वादियों में शूटिंग करने के इच्छुक हैं। वीरवार को शाहरुख ने मुंबई में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से विशेष भेंट की और कहा कि उनकी मां कश्मीरी हैं।

कश्मीर से उनका विशेष लगाव है। वह कश्मीर की वादियों में एक बार फिर शूटिंग करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने शाहरुख को उन दिनों की याद दिलाई, जब बालीवुड धरती की जन्नत में दौड़ा चला आता था।

शाहरुख ने 2013 में घाटी में फिल्म ‘जब तक है जान’ की शूटिंग के पलों को भी मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed