मुगल रोड वैकल्पिक नेशनल हाईवे घोषित हो: मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात कर मुगल रोड को वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि जम्मू से श्रीनगर तक फोरलेन राजमार्ग का निर्माण पूरा होने तक मुगल रोड को वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए। इस मुलाकात में मुफ्ती को बताया गया कि सीआरएफ के तहत जम्मू कश्मीर के लिए 480 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने गडकरी से जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति को बेहतर बनाने संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। विशेषकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जो खराब मौसम में प्राय: बंद रहता है, पर खास चर्चा की।
राष्ट्रीय राजमार्ग 1-ए को फोर लेन बनाने पर जोर
उन्होंने कहा कि सितंबर 2014 में आई बाढ़ के बाद जब एनएचडब्लू 1-ए क्षतिग्रस्त हुआ तो उस समय कश्मीर घाटी में आपूर्ति के लिए मुगल रोड ने एक जीवन रेखा के तौर पर कार्य किया था।
उन्होंने फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग 1-ए रामबन से बनिहाल के बीच बनने वाली सड़क को अंतिम रूप देने में देरी पर भी बात की। श्रीनगर काजीगुंड एक्सप्रेस वे के कार्यों में सुस्त रफ्तार के मुद्दे को भी रखा।
मुफ्ती ने कहा कि फोर लेन जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जो मुख्य कसबों जैसे नगरोटा, उधमपुर, बटोत, काजीगुंड, बिजबिहाड़ा और पांपोर से गुजरता है, के नियमित रखरखाव के पुख्ता प्रबंध करने को कहा।