{"_id":"11586dba7e4f4538ae78b7de94aee94c","slug":"mufti-government-committed-to-holding-municipal-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव कराने को मुफ्ती सरकार प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव कराने को मुफ्ती सरकार प्रतिबद्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा ने विधानसभा के सेंट्रल हाल में बजट सत्र के आगाज पर अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार स्थानीय निकायों के चुनाव जल्द करवाने को प्रतिबद्ध है। पंचायतों और स्थानीय निकायों को सशक्त बनाकर शासन के तीनों स्तरों पर वित्तीय अधिकारों के साथ मजबूती प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की उच्च प्राथमिकता हाल ही के वर्षों में गैर कार्यात्मक चल रहे महत्त्वपूर्ण संस्थानों राज्य जवाबदेही आयोग, जन सेवा आयोग और मानवाधिकार आयोग की संस्थागत क्षमताओं को बहाल करना रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक प्रणाली और सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्थानों की संस्थागत क्षमताओं को बहाल करके उन्हें स्वायत्तता के साथ पर्याप्त प्रशासनिक सहयोग देने से उच्च मापदंडों को स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट जैसे कानून होने के बाद पिछले काफी अर्से से इन्हें सही तरीके से लागू नहीं किया गया है और लोगों में भी जागरूकता की कमी से यह कानून अभी तक कारगर साबित नहीं हुए हैं। गठबंधन सरकार कोशिश करेगी कि ऐसे कानूनों को कारगर तरीके से लागू किया जाए।