{"_id":"64c97138b0147ee787075b77","slug":"msc-nursing-course-jammu-news-c-10-jam1008-173337-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 6 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 6 को
Wed, 02 Aug 2023 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा छह अगस्त को होगी। इसका आयोजन एमए रोड स्थित श्रीमगर एसपी कॉलेज और पदम श्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर में होगा। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
इसमें बताया गया है कि दो अगस्त से अभ्यर्थी बोर्ड की साइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 10 बजे से लेकर 12 बजे तक परीक्षा चलेगी। परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है कि वे अपना मूल पहचान पत्र, पासपोर्ट फोटो और प्रवेश पत्र साथ लेकर जाएं। किसी भी अभ्यर्थी को औपचारिकताएं पूरी किए बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग एंड बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए काउंसलिंग तीन अगस्त से होगी। पहले दिन एक से लेकर 400 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। चार अगस्त को 401 से 900 रैंक तक और पांच अगस्त को 901 से लेकर 1472 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। प्रबंधन की ओर से अभ्यर्थियों को बारहवीं की अंकतालिका, जम्मू-कश्मीर और लद्धाख का डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र (दसवीं की अंक तालिका) समेत अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए हैं।