फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MP Jitendra Singh take oath as Ministers of State (Independent Charge) in pm narendra modi cabinet

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से सांसद डॉ. जितेंद्र बने केंद्रीय राज्य मंत्री, रियासत में खुशी की लहर

Thu, 30 May 2019 09:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 30 May 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
MP Jitendra Singh take oath as Ministers of State (Independent Charge) in pm narendra modi cabinet
डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियासत जम्मू कश्मीर से एक बार फिर उधमपुर कठुआ डोड संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह पर विश्वास प्रकट करते हुए उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में अपनी सरकार में दायित्व प्रदान किया है। राज्य से डॉ. जितेंद्र सिंह के केंद्रीय सरकार में शामिल होने से भाजपा के अलावा रियासत में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि जम्मू कश्मीर से भाजपा को तीन लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज हुई। जम्मू पुंछ सीट से जुगल किशोर शर्मा और उधमपुर कठुआ डोड सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह व लद्दाख लोकसभा सीट से जमयांग सेरिंग नामगयाल को जीत दर्ज हुई। 
विज्ञापन


2014 लोकसभा के चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद को 60,976 वोटों के अंतर से हराया था। वह केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पीएमओ के अलावा उत्तरी पूर्वी राज्य के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीत के अंतर को बढ़ाकर 3.57 लाख कर दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह को 724311 लाख वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 367059 लाख वोट ही हासिल हो पाए। 


डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय राजनीति में प्रदेश भाजपा के मुख्य चेहरे के रूप में भी उभर कर सामने आ चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली में डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रचार का जिम्मा संभाला और भाजपा को वहां शानदार जीत दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed