फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Movement vehicles stoppedJammu-Srinagar highway, problems due landslides

Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद, भूस्खलन और फिसलन के कारण हो रही परेशानी

Sat, 14 Jan 2023 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 11:34 AM IST
सार

रामबन जिले में विभिन्न स्थानों पर राजमार्ग पर पस्सियां गिरने व बनिहाल और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को बंद हो गया था। शनिवार को भी हाईवे यातायात के लिए बंद रहा गया। प्रशासन वाहनों के सुचारु आगमन के लिए अभियान चला रहा है। 

विज्ञापन
Movement vehicles stoppedJammu-Srinagar highway, problems due landslides
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित है। घाटी में कई स्थानों पर सड़क संपर्क क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन और फिसलन के कारण यातायात ठप है। मुगल रोड पहले से ही बंद है। प्रशासन ने इस स्थानों पर जाने से पहले पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को रामबन जिले में विभिन्न स्थानों पर राजमार्ग पर पस्सियां गिरने व बनिहाल और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। दोपहर के समय पस्सियों को हटा कर कुछ समय के लिए राजमार्ग को खोला गया और बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन


शाम को फिर से बारिश शुरू होने के बाद राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने के कारण उधमपुर में सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक कर रखा गया है और इनको राजमार्ग खुलने के बाद ही आगे की तरफ जाने की अनुमति मिलेगी। शनिवार को सड़क मार्ग खोलने की कवायद जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनेक स्थानों पर प्रशासन हाईवे की खोलने के लिए लगा रहा। कई जगहों पर मशीनरी लगाई गई है। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे रामबन के मेहाड़ और पंथयाल में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। इसी बीच बनिहाल में और जवाहर टनल के बाहर भी बहुत ज्यादा बर्फबारी होने के बाद वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया।

फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कपंनी बारिश बंद होने का इंतजार करने लगी। दोपहर करीब एक बजे बारिश बंद होने के बाद राजमार्ग को खोलने का काम शुरू किया गया और करीब दो घंटे मशक्कत करने के बाद मेहाड़ और पंथयाल से पस्सियों को हटा कर राजमार्ग को खोला गया और बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया गया।

वाहन अभी निकल ही रहे थे कि शाम करीब पांच बजे फिर से मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। कुछ समय के बाद पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद फिर से रामबन में वाहनों की कतार लग गई। उधमपुर से सुबह से ही वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

इसके बाद रोके गए वाहनों की कतार लगने लगी और दोपहर तक सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया था। ज्यादातर ट्रकों को रोका गया है। दोपहर तक घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिलने पर कई यात्री वाहन जम्मू की तरफ लौट गए।

 

दोपहर के समय कुछ समय के लिए राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली थी। बीच में फंसे वाहनों को रवाना भी किया गया। लेकिन फिर से मौसम खराब होने पर राजमार्ग बंद हो गया है। पुलिस यातायात व्यवस्था को बनाए रखने का हर संभव प्रयास कर रही है। - मोहिता शर्मा एसएसपी रामबन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed