फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Most ATM close in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: ATM में अभी भी नोटों का सूखा, कई बैंक नहीं बदल रहे करेंसी

Thu, 17 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 17 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Most ATM close in jammu kashmir
बैंकों के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala
नोटबंदी की दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। वीरवार को भी रियासत के ज्यादातर एटीएम कुछ ही घंटों में सूख गए। कई बैंकों ने भी छोटे नोट उपलब्ध न होने की बात कहकर नोट बदलने से मना कर दिया।
विज्ञापन


अलबत्ता पुराने नोट खातों में जमा कराने वालों का तांता लगा रहा। खातों से निकासी की प्रक्रिया भी जारी रही। बैंकों में भीड़ का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन एटीएम से रकम न निकल पाने से लोग बेहद परेशान हैं। खुदरा बाजार और रेहड़ी वालों के कारोबार पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है।
विज्ञापन


शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बैंकों के भीतर और बाहर का हाल बहुत कुछ पहले जैसा है। कहीं नोट बदलने में दिक्कतें तो कहीं पैसा जमा करवाने और अपना ही पैसा निकालने की परेशानी। एटीएम व्यवस्था में सुधार के दावों के बावजूद ज्यादातर एटीएम खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की घोषणाओं से किसान खुश

Most ATM close in jammu kashmir
नोट बंदी से परेशान लोग - फोटो : amar ujala
किसानों और शादी वाले घराें को राहत देने के लिए की गई घोषणा पर भी लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। किसी ने कहा छोटे किसानों के लिए 25 हजार रुपये की लिमिट पर्याप्त है, लेकिन बड़े किसानों के लिए यह सीमा ज्यादा होना चाहिए।

हीरानगर के तरसेम कुमार ने कहा शादी ब्याह का खर्च 2.5 लाख रुपये से कहीं ज्यादा होता है। उन्हें सात से आठ लाख की जरूरत है तो ढाई लाख का प्रावधान ऊंट के मुंह में जीरा समान ही तो है। उधमपुर में किसानों ने कहा, रबी सीजन की बुआई के लिए तो 25 हजार रुपये पर्याप्त हैं, लेकिन औजार खरीदने वाले कहां जाएं।

जम्मू के टाउन हाल स्थित जेके बैंक में लगी कतार में ज्यादातर लोग अपनी पास बुक दिखाकर पैसे निकलवाने आए थे। टाउन हाल में अधिकतर निगम के कर्मचारी ही हैं, जिन्हें अपना वेतन निकलवाना था। डोगरा हाल निवासी अशोक अरोड़ा के मुताबिक हरी मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक में कुछ घंटों के बाद ही कैश खत्म हो गया, जबकि लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे।

एसबीआई, पीएनबी, जेके बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई आदि बैंकों के एटीएम का भी यही आलम रहा। कठुआ, उधमपुर, सांबा, राजोरी, पुंछ आदि जिलों में भी यही स्थिति है। कतार में लगे लोगों में कुछ केंद्र सरकार को कोस रहे हैं तो कुछ मुतमईन हैं कि इस सारी कवायद से हालात जरूर बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed